महिला ने खुद को लगाया फ्रूट जूस का इंजैक्शन, जानें क्या हुआ अंजाम

Wednesday, Mar 20, 2019 - 03:28 PM (IST)

 

बीजिंगः चीन में सेहत को लेकर एक महिला की सनक का अजीब मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक महिला खुद को तंदरुस्त बनाने के चक्कर में अस्पताल पहुंच गई। इस महिला ने खुद को 20 फलों के रस का इंजेक्शन लगा लिया। जानकारी के अनुसार जेंग (51) नामक इस महिला को घरेलू उपचार से काफी लगाव है और उसके दिमाग में फलों के जूस का इंजेक्शन लगाने का ख्याल आया।

उसने कहा कि मुझे लगा कि ताजा फल शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं और यह मेरे लिए सेहतमंद रहेंगे लेकिन मुझे यह नहीं पता था कि यह इस तरह से घातक साबित हो जाएगा।
दरअसल, जेंग ने 20 फलों के जूस निकालकर खुद के नसों में लगा लिया।महिला ने इस घटनाक्रम के बारे में किसी को नहीं बताया। महिला के पति ने गौर किया और उसे अस्पताल लेकर गए। इस दौरान जेंग को पांच दिन के लिए अस्पताल के आईसीयू में रखा गया। इस दौरान उसके किडनी,लीवर, हृदय और फेफड़ों का इलाज किया गया।

खबरों के मुतबाकि अगर समय पर उसका इलाज नहीं किया गया होता तो उसके यह अंग काम करना बंद कर देते और वह मर गई होती। चाइनीज सोशल मीडिया पर इस खबर काफी ध्यान आकर्षित कर रही है। लोगों का कहना है कि यह मामला दर्शाता है कि कैसे स्वास्थ्य संबंधी कम जानकारी के चलते ऐसी घटनाएं हो सकती हैं। इतना ही नहीं OldWomanPutsJuiceIntoVeins नाम से सोशल मीडिया पर हैशटैग भी चल रहा है।



 

Tanuja

Advertising