चीनी नौसेना ने की इस बात की पुष्टि

Tuesday, Jan 03, 2017 - 01:16 PM (IST)

शंघाईः चीनी नौसेना ने दक्षिणी चीन सागर में विमान वाहक पोत के अभ्यास की पुष्टि की है। इससे पहले ताईवान ने बताया था कि चीन का विमान वाहक पोत दोनों देशों के बीच तनाव के बावजूद 90 नौटिकल मील तक चला गया था।  सोवियत निर्मित विमान वाहक पोत ताइवान के पूर्वी तट तक पहुंच गया था वहीं चीन ने इसे अंतर्ऱाष्ट्रीय कानून के तहत सामान्य अभ्यास का हिस्सा बताया है।

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नौसेना ने आधिकारिक रूप से कहा कि कल मुश्किल समुद्री परिस्थितियों के बीच जे-15 लड़ाकू विमान ने अभ्यास किया था लेकिन अधिकारियों ने अभ्यास की सटीक स्थान के बारे में जानकारी नहीं दी।  उल्लेखनीय है कि दक्षिणी चीन सागर पर चीन समेत उसके पड़ोसी देश ब्रुनेई,मलेशिया,फिलीपींस,ताईवान और वियतनाम भी अपना हिस्सा जताते हैं। 

 


 
Advertising