149 मकान और करोड़ों की संपत्ति रख बुरा फसा चीनी व्यक्ति, होगी जांच

Friday, Nov 04, 2016 - 03:02 PM (IST)

बीजिंग: दक्षिण-पूर्वी जियांगशी प्रांत के एक शहर में करीब एक करोड़ 60 लाख अमरीकी डॉलर मूल्य149 मकान और अनेक संपत्तियों के मालिक एक चीनी श्रमिक के खिलाफ जांच की जा रही है।

नानचांग सिटी पीपुल्स प्रोक्यूरेटोरेट ने कल बताया कि नांचांग सिटी के हाई टेक ड्रिस्ट्रिक्ट में पीपुल्स प्रोक्यूरेटोरेट में कार्यरत शू लिनबाव और उसके परिवार के सदस्यों के पास कुल मिला कर शहर में149 मकान हैं।प्रोक्यूरटोरटे के मुताबिक, जू और उसके परिवार के सदस्यों ने 1995 और 2015 के बीच 11 करोड़ यूआन (एक करोड़ 16 लाख अमरीकी डॉलर) में खरीदा है।माना जाता है कि जू नांचांग में करीब 300 से अधिक से संपत्तियों के मालिक हैं। प्रोक्यूरेटोरेट ने मामले से जुड़ी सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी है।  

Advertising