गर्लफ्रेंड ने दिल तोड़ा तो बॉयफ्रेंड ने थमा दिया 7 लाख का ''ब्रेकअप'' बिल, चिप्स और पानी के भी पैसे मांगे

Tuesday, Jun 21, 2022 - 12:23 PM (IST)

बीजिंगः प्यार में अक्सर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड एक दूसरे को इंप्रेस करने के लिए बड़े-बड़े तोहफे देते हैं।  लेकिन जब दोनों में ब्रेकअप होता है  तो कई बार रिश्ता इतना खराब हो जाता है कि दोनों एक-दूसरे को दिए हुए तोहफे को भी गिनाने लगते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला चीन से सामने आया है।  यहां शंघाई में रहने वाले एक लड़के ने  ब्रेकअप के बाद अपनी गर्लफ्रेंड से उस पर खर्च किए पैसे की पाई-पाई का हिसाब मांग लिया है।

 

हैरानी  की बात तो यह है कि इस युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर डेटिंग के दौरान खर्च किए गए चिप्स और पानी तक का भी हिसाब मांग लिया और उसे 7 लाख रुपए का बिल थमा दिया। दरअसल, इस युवक की गर्लफ्रेंड ने उससे रिश्ता तोड़ दिया । इसके बाद युवक ने 'ब्रेकअप लिस्ट' बनाकर लड़की के ऊपर खर्च किए गए एक-एक रुपया वाप, मांग लिया। इसे लेकर लड़के ने 3 पेज का पूरा बही-खाता बनाया है।

 

लड़का शंघाई का रहने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, लड़का पिछले एक साल से एक लड़की को डेट कर रहा था। हालांकि एक साल में ही दोनों के बीच चीजें खराब होने लगीं और उन दोनों का रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया। इसके बाद लड़की ने लड़के से ब्रेकअप कर लिया। ब्रेकअप के बाद लड़के ने यह मजेदार कदम उठाया और कुल 3 पेज की कम्प्यूटराइज्ड ब्रेकअप लिस्ट तैयार की। इसमें लड़के ने रिलेशनशिप के दौरान खर्च किए गए हर दिन के पैसे का हिसाब लिखा और लड़की के पास भेज दिया।

Tanuja

Advertising