शादी के दिन दुल्हन काे अाया गुस्सा, दुल्हे काे बेदर्दी से सड़क पर घसीटा!(Pics)

Wednesday, Mar 01, 2017 - 05:37 PM (IST)

बीजिंगः चीन की सड़क पर एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। यहां एक लड़की दुल्हन के लिबास में अपने होने वाले पति को सड़क पर घसीटती दिखी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़का अपनी ही शादी में नहीं पहुंचा था, जिससे नाराज दुल्हन ने उसके साथ ऐसा बर्ताव किया। वहीं, आस-पास से गुजरने वाले लोग ये नजारा देखकर हैरान रह गए। चीन में वायरल हो रही इस घटना की फोटोज और वीडियो में लड़की वेडिंग ड्रेस में लड़के काे खींचती दिख रही है। लड़के के हाथों में चेन बंधी है और दुल्हन उसे बेदर्दी से सड़क पर घसीटते हुए शादी में चलने के लिए कह रही है। 

खबराें की मानें ताे लड़का अपनी ही शादी में नहीं पहुंच पाया था, जिसके बाद लड़की ने उसका ये हाल किया। हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि मामला कहां का है और लड़का अपनी शादी में क्यों नहीं पहुंचा था। कुछ लोग इसे सच्ची घटना मान रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि ये कपल एक्टिंग कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि ये एक्टर्स थे, जो किसी चीज को प्रमोट करने के लिए एक्टिंग कर रहे थे।

Advertising