भारत की तर्ज पर पाकिस्ताीन नौसेना को इतने पनडुब्बियां देगा चीन

Saturday, Aug 27, 2016 - 06:28 PM (IST)

इस्लामाबाद: भारत की तर्ज पर अपनी कार्रवाई को अंजाम दे रहे चीन ने एक और आपत्तिजनक कदम उठाया है। इस बार चीन ने पाकिस्तान की नौसेना को आठ पनडुब्बियां देने का फैसला किया है। जिनमें से चार चीन के सहयोग से इस देश में बनाई जाएगी और शेष चार को वह स्वयं बनाकर इस देश को सौंपेगा।
 
नौसेना की पनडुब्बी परियोजना के मुख्य परियोजना निदेशक ने नौसेना के मुख्यालय पर यह जानकारी कल नेशनल असेम्बली की रक्षा समिति के सदस्यों को दी। मुख्य परियोजना निदेशक ने समिति को बताया कि चीन चार पनडुब्बियां पाकिस्तान को 2022-23 तक सौंपेगा और शेष चार कराची के शिपयार्ड में चीन की सहायता से बनाई जाएगी और वह नौसेना को 2028 तक सौंप दी जाएगी।
Advertising