अपने 2 मछुआरों की मौत से भड़का चीन, फिर ताइवान के नजदीक बढ़ाई गश्त

punjabkesari.in Tuesday, Feb 20, 2024 - 05:13 PM (IST)

बीजिंगः गत बुधवार को नाव पलटने से दो चीनी मछुआरों की मौत हो गई थी जिसके बाद चीन ने ताइवान के किनमेन द्वीपसमूह के आसपास गश्त बढ़ा दी है। घटना के दौरान ताइवान ने दो अन्य चीनी नागरिकों को हिरासत में ले लिया था। यह नाव किनमेन द्वीपसमूह से तकरीबन एक नौटिकल मील की दूरी पर स्थित प्रतिबंधित जल क्षेत्र में मछली पकड़ रही थी।

 

ताइवान तटरक्षक बलों द्वारा पीछा किए जाने पर हादसा हुआ और चीन ने मछुआरों की मौत का आरोप ताइवान पर लगा दिया । चीनी तटरक्षक बलों के प्रवक्ता गन यू ने रविवार को कहा कि समुद्री कानून प्रवर्तन को मजबूत करने के लिए चीनी तट रक्षक बलों की फुजियान डिवीजन नियमित रूप से जियामेन शहर के दक्षिणी तट के आसपास निगरानी करेगी।

 

जियामेन शहर ताइवार के किनमेन द्वीपसमूह से कुछ किमी की दूरी पर स्थित है। इस क्षेत्र में चीन की मछली पकड़ने वाली नावों व रेत निकालने वाले चीनी जहाजों की संख्या बढ़ने के कारण आए दिन तनाव की स्थिति खड़ी हो जाती है। इधर, दो मछुआरों की मौत के मामले में चीन के ताइवान मामलों के कार्यालय ने रविवार को बिना जानकारी आवश्यक कदम उठाने की बात कही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News