चीन में हांगकांग के पुस्तक विक्रेता को 10 वर्ष की जेल

Tuesday, Feb 25, 2020 - 04:03 PM (IST)

बीजिंगः चीन के झेजियांग प्रांत के निंग्बो शहर की एक अदालत ने चीनी मूल के स्वीडन के नागरिक गुई मिन्हाई को देश की खुफिया जानकारियां लीक करने के मामले में 10 वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। गुई मिन्हाई हांगकांग में एक पुस्तक की दुकान का सह-मालिक था। चीन ने उस पर देश की खुफिया जानकारियों लीक करने का आरोप लगाया है।

 

अदालत ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘चीनी के निंग्बो शहर के इंटरमीडिएट पीपुल्स कोटर् ने 24 फरवरी (सोमवार) को अपना फैसला सार्वजनिक किया जिसके तहत गुई मिन्हाई को देश की खुफिया जानकारियां गैरकानूनी तरीके से विदेश भेजने का दोषी घोषित किया गया है।

 

गुई मिन्हाई को 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है और पांच वर्षों के लिए उसे सभी राजनीतिक अधिकारों से वंचित कर दिया गया है। अदालत ने कहा कि गुई मिन्हाई ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और फैसले के खिलाफ अपील करने का उसका इरादा नहीं है।  

Tanuja

Advertising