चीन की GDP का रिपोर्ट कार्ड आया सामने, पहली तिमाही में इकॉनमी 5.3% की रफ्तार से बढ़ी

Tuesday, Apr 16, 2024 - 06:37 PM (IST)

बीजिंगः कोरोना काल के बाद  दुनिया की दूसरी बड़ी चीन की इकॉनमी पटरी पर लौटने के लिए संघर्ष कर रही है।  इस बीच चीन की पहली तिमाही का रिपोर्ट कार्ड सामने आ गया है । जनवरी-मार्च तिमाही में चीन की इकॉनमी 5.3% की रफ्तार से बढ़ी जो अनुमानों से बेहतर है। रॉयटर्स द्वारा एनालिस्ट्स के बीच कराए गए एक पोल के मुताबिक चीन की इकॉनमी के पहली तिमाही में 4.6% की स्पीड से बढ़ने की उम्मीद जताई गई थी। पिछली तिमाही में चीन की इकॉनमी की ग्रोथ 5.2 फीसदी थी।

 

चीन सरकार का लक्ष्य 2024 में इकनॉमिक ग्रोथ पांच फीसदी के आसपास रखने का लक्ष्य रखा है। कई एनालिस्ट्स का कहना है कि यह टारगेट महत्वाकांक्षी है और इसके लिए ज्यादा स्टीम्यूलस की जरूरत होगी। चीन की इकॉनमी इस समय कई मोर्चों पर संघर्ष कर रही है। ऐसे में पहली तिमाही में इकॉनमी का उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन पॉलिसीमेकर्स के लिए अच्छी खबर है।

 

बता दें कि चीनका रियल एस्टेट सैक्टर में संकट लगातार गहराता जा रहा है, लोकल गवर्नमेंट का कर्ज बढ़ रहा है और प्राइवेट सेक्टर खर्च नहीं कर रहा है। मंदी की आशंका में लोग पैसे खर्च करने के बजाय बचाने में लगे हैं। इस कारण खपत में सुस्ती है। चीन की जीडीपी में रियल एस्टेट की करीब एक तिहाई हिस्सेदारी है। इस संकट के कारण पूरी इकॉनमी के डूबने का खतरा पैदा हो गया है।
 

Tanuja

Advertising