चीन में जीरो कोविड पॉलिसी खत्म करने में  ली कियांग निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

Sunday, Mar 05, 2023 - 04:20 PM (IST)

बीजिंगः चीन में जीरो कोविड पॉलिसी को खत्म करने में  सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी की पोलित ब्यूरो स्थायी समिति में नंबर 2 पर पहुंचे  नेता ली कियांग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चीन में हालिया विरोध प्रदर्शन को दबाने में भी उनकी बड़ी भूमिका रही। जानकारी के अनुसार ली जल्द ही चीन के प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। पिछले साल नवंबर में चीन की जीरो-कोविड नीतियों के खिलाफ लोग सड़क पर उतर आए और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के इस्तीफे की मांग करने लगे। इस दौरान ली कियांग ने उस समय विरोध को दबाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  

 

जानकारों  के अनुसार मार्च में सामान्य स्थिति में वापसी की घोषणा करने के उद्देश्य से शीर्ष चीनी अधिकारी और चिकित्सा विशेषज्ञ राष्ट्रपति शी जिनपिंग की जीरो-कोविड पॉलिसी को समाप्त करने और धीरे-धीरे 2022 के अंत तक देश को फिर से खोलने के लिए चुपचाप योजना बना रहे थे। तब 63 वर्षीय ली कियांग अक्टूबर में अपनी पदोन्नति से पहले शंघाई के प्रभारी थे, जहां उन्होंने पिछले साल शहर के 25 मिलियन लोगों के दो महीने के लॉकडाउन की देखरेख की थी। कांग्रेस के बाद, ली ने पार्टी के केंद्रीय कोविड टास्क फोर्स के प्रमुख के रूप में वायरस के खिलाफ चीन की लड़ाई की कमान संभाली, जो पोलित ब्यूरो स्थायी समिति को रिपोर्ट करती है। 11 नवंबर को चीन ने प्रतिबंधों को ढीला करने की घोषणा की।

 

शी जिन ने नवंबर में हुए विरोध प्रदर्शनों को संभालने की जिम्मेदारी ली को दी  जिसके बाद यह निर्णय लिया गया कि लॉकडाउन को खत्म किया जाए। हालांकि, दोनों के बीच पहले इसे लेकर मतभेद भी था। शी और ली का मानना था कि अगर प्रतिबंधों में ढील दी जाती है और लॉकडाउन को खत्म किया जाता है तो इससे प्रदर्शनकारियों को शांत किया जा सकेगा। अक्टूबर में हुए कम्युनिष्ट पार्टी कांग्रेस में शी ने अपनी जीरो कोविड पॉलिसी का समर्थन किया और कहा कि यह सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर रहा है।

 

बता दें, चीन के संसद की वार्षिक बैठक पांच मार्च से शुरू हो रही है। इस बैठक में पार्टी नेताओं की तरफ से अर्थव्यवस्था को महामारी से उबरने में मदद करने की योजना पेश करने की उम्मीद है। 63 वर्षीय ली कियांग अक्टूबर में अपनी पदोन्नति से पहले शंघाई के प्रभारी थे, जहां उन्होंने पिछले साल शहर के 25 मिलियन लोगों के दो महीने के लॉकडाउन की देखरेख की थी। कांग्रेस के बाद, ली ने पार्टी के केंद्रीय कोविड टास्क फोर्स के प्रमुख के रूप में वायरस के खिलाफ चीन की लड़ाई की कमान संभाली, जो पोलित ब्यूरो स्थायी समिति को रिपोर्ट करती है। 11 नवंबर को चीन ने प्रतिबंधों को ढीला करने की घोषणा की।

Tanuja

Advertising