चीन की मानवयुक्त पनडुब्बी को मिली कीमती धातुएं

Thursday, Mar 02, 2017 - 04:28 PM (IST)

बीजिंग: चीन की मानवयुक्त पनडुब्बी च्याआेलोंग उत्तर पश्चिमी हिंद महासागर में 3,117 मीटर की गहराई तक उतरी और उसने वहां से विविध कीमती धातुएं एकत्र कीं।  मिशन के फील्ड कमांडर यु होंगजुन ने कहा कि समुद्र में गहराई तक जाने के इस वर्ष अपने पहले अभियान में च्याआेलोंग ने 4.2 किलोग्राम सल्फाइड, 18.7 किलोग्राम की एक प्रकार की ज्वालामुखीय आग्नेय चट्टान बेसॉल्ट और 16 लीटर गहरे समुद्र का पानी समेत विविध नूमने एकत्रित किए।

च्याआेलोंग 38वें महासागर वैज्ञानिक अभियान का हिस्सा है। अभियान के एक वैज्ञानिक हान शिकियू ने कहा कि भविष्य के अभियान में इस इलाके के संभावित संसाधनों का मूल्यांकन किया जाएगा।  चीन की सरकारी समाचार एजैंसी शिन्हुआ के मुताबिक पनडुब्बी 124 दिन की यात्रा के दौरान दक्षिण चीन सागर और याप द्वीप के पास के इलाके में प्राकृतिक संसाधनों की संभावनाओं को तलाशेगी। 

Advertising