पति की जान बचाने के लिए पत्नी ने किया अपने लिवर का हिस्सा डोनेट

Friday, Mar 09, 2018 - 02:10 PM (IST)

बीजिंगः पति- पत्नी दीया और बाती की तरह होते है। इस बात को सच कर दिखाया है चीन की रहने वाली महिला ने। दरअसल  दक्षिण-पूर्व चीन की एक महिला ने अपने पति के जीवन को बचाने के उद्देश्य से ट्रांसप्लांट के लिए उसके लिवर का हिस्सा डोनेट किया है। मरीज की पत्नी का पिछले महीने सर्जरी कर लिवर का हिस्सा निकाला गया।

कपल के दो बच्चे है। चीन की रहने वाली 51 साल की इस महिला ने खुद के लिवर का हिस्सा डोनेट करने का फैसला लिया। उसका पति क्रोनिक हिपेटाइटिस से पीड़ित था। उसके पति का ऑपरेशन सफल रहा और कपल अब सर्जरी की रिकवरी की प्रक्रिया में है। 

रिपोर्ट के मुताबिक महिला के पति की स्थिति इलाज के जरिए संभव नहीं थी और जिंदगी खतरे में थी।  अस्पताल के वाइस प्रेसिडेंट सन बेइचेंग के मुताबिक कुछ मरीजों के गंभीर लक्षण नजर आते हैं जो कि एक सप्ताह भी जीवित नहीं रह पाते। इस मामले में लिवर ट्रांसप्लांट ही सही विकल्प था।  चीन में ऑर्गन डोनर की कमी है, कुछ इन कारणों से भी की मरने के बाद भी शरीर पूरा रहना चाहिए। चीन में एक साल में तीन से चार हजार लिवर ट्रांसप्लांट होते हैं लेकिन 10 से 20 गुना मरीज वेटिंग लिस्ट में होते हैं।

Advertising