ऑनलाइन मंगवाया खिलौना, पैकेट खोला तो रह गए भौचक्के

Monday, Oct 09, 2017 - 05:27 PM (IST)

बीजिंगः पूर्वी चीन में एक महिला के ऑनलाइन मंगवाए खिलौनों के पैकेट में से कुछ एेसा निकला कि उसके होश उड़ गए।   महिला ने ऑनलाइन खिलौने वाले सांप के लिए ऑर्डर दिया था लेकिन पार्सल खोलने पर उसमें में से जिंदा साप निकलने पर वो भौचक्की रह गई। महिला ने पहले सोचा कि 20 सैमी लंबा सांप प्लास्टिक का था। झेजियांग प्रांत के हेनिंग में रहने वाली महिला के 6 वर्षीय बेटे ने जब पैकेजिंग से सांप को बाहर निकाला, तो उसे लगा कि यह प्लास्टिक का है।

उसकी सॉफ्ट स्किन को देखकर महिला ने अपने पति को सांप दिखाया और कहा कि अब कितने वास्तविक दिखने वाले खिलौने बाजार में आने लगे हैं। मगर, पति ने सांप के सिर को देखकर तुरंत अंदाजा लगा लिया कि सांप असली था। हालांकि, वह मर चुका था। इस बात की जानकारी होते ही महिला और उसका परिवार डर गया। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मैंडेरियन रेड स्नेक विषैला नहीं था।

शायद वह गर्मी पाने के लिए पार्सल में छिप गया होगा। महिला ने कहा कि उसे खुशी है कि सांप मर गया था। मैं यह नहीं सोचने की हिम्मत नहीं कर पा रही हूं कि अगर वह जिंदा होता, तो क्या होता। ऑनलाइन खिलौने की दुकान ने कहा कि उसे इस बात की जानकारी नहीं है कि सांप पार्सल में कैसे पहुंचा। मगर, वह परिवार को रिफंड देने की पेशकश करने पर सहमत हो गई है।

Advertising