ISRO की कामयाबी से चिढ़ा चीन, किया ये कमैंट...

Thursday, Feb 16, 2017 - 03:24 PM (IST)

बीजिंग:भारत के एक साथ 104 सैटलाइट का सफल प्रक्षेपण पर जहां पूरी दुनिया का मीडिया इसरो के तारीफों के पुल बांध रहा है वहीं चीनी मीडिया ने इस बात पर तंज कसा है। 


विदेशी मीडिया ने बांधे तारीफों के पुल 
इस बीच विदेशी मीडिया ने भारत की इस पहल को प्रमुखता दी है।लंदन टाइम्स ने कहा है, भारत ने अपनी अंतरिक्ष में दबदबे वाले राष्ट्रों की दौड़ में खुद को शामिल करने की महत्वाकांक्षा पर बल दिया है।बीबीसी का कहना है कि भारत की  सफलता इस बात का संकेत है कि वह मल्टी बिलियन डॉलर स्पेस मार्केट में एक प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर उभर रहा है।सीएनएन ने कहा है कि अमरीका बनाम रूस को भूल जाइये, वास्तविक अंतरिक्ष की दौड़ एशिया में जगा बना रहा है।द न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि यह मिशन काफी मुश्किल था, लेकिन इसकी सफलता के बाद भारत अंतरिक्ष की दुनिया में एक बड़ा खिलाड़ी बनकर उभरा है।वाशिंगटन पोस्ट ने भी इसरो की सराहना की और लिखा कि यह एक बड़ी कामयाबी है, कम खर्चे के साथ इस मिशन को कामयाब करना एक बड़ी उपलब्धि है।जहां देश और दुनिया के मीडिया इसरो के तारीफों के पुल बांध रहा है तो वहीं चीन ने ऐसी बात कही है जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि चीन भारत की कामयाबी से खुश नहीं है।


इस मामले में अमरीका और चीन से पीछे भारत 
चीनी अखबार ने अपने लेख में लिखा है कि 104 सैटेलाइट लांच करना भारत के लिए बड़ी उपलब्धि तो है लेकिन स्पेस के क्षेत्र में भारत अभी भी अमरीका और चीन से काफी पीछे है।लेख में कहा गया है कि स्पेस के क्षेत्र में कामयाबी सिर्फ नंबर के आधार पर नहीं होती है,लेख में कहा गया कि अभी तक भारत की ओर से स्पेस स्टेशन के लिए कोई भी प्लान नहीं है तो वहीं मौजूदा समय में भारत का कोई भी एस्ट्रोनॉड अंतरिक्ष में नहीं है।


मंगलयान पर भी चीन ने किया था कमेंट
बता दें कि इससे पहले जब भारत ने मंगलयान का सफल मिशन किया था तो चीनी मीडिया ने उसे पूरे एशिया के लिए गौरव की बात बताया था और कहा था कि वह भारत के साथ मिलकर स्पेस के क्षेत्र में काम करना चाहता है।


 

Advertising