भारत को फिर उकसा रहा चीन, चार समुद्रों में एक साथ शुरू किया सैन्य अभ्यास

Wednesday, Sep 30, 2020 - 11:59 AM (IST)

बीजिंगः भारत और चीन सीमाओं पर लगातार गतिरोध चल रहा है। कई दौर की सैन्य वार्ताओं के बावजूद दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को लेकर कोई हल नहीं निकला है। हालांकि इश बीच चीन अपनी हैंकड़ी दिखाने से बाज नहीं आ रहा है और जानबूझ कर उकसावे वाली कार्रवाईयों पर उतारू है।भारत ने कूटनीतिक स्तर पर भी चीन के साथ शांति समझौता करना चाहा किन्तु चीन की चालबाजियों के कारण सफलता नहीं मिली है। अब चीन ने भारत पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए एक साथ चार समुद्रों में सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है।

चीन के समुद्री सुरक्षा प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर नोटिस जारी कर कहा है कि दो सैन्य अभ्यास दक्षिण चीन सागर में पैराकेल द्वीप के पास हो रहे हैं, एक पूर्वी चीन सागर में और एक उत्तर में बोहाई सागर में हो रहा है।साथ ही नोटिस में कहा गया है कि येलो सी के दक्षिणी हिस्से में सोमवार से बुधवार तक लाइव-फायर अभ्यास किया जाएगा। इसके दौरान जहां अभ्यास हो रहा है उस क्षेत्र में किसी किसी भी समुद्री जहाज का आना जाना वर्जित रहेगा। चीन अपनी सेना को प्रशिक्षित करने के लिए समय समय पर सैन्य अभ्यास करता रहता है, लेकिन ऐसा देखने को कम ही मिला है जब चीन ने एक साथ कई अभ्यास किए हों।

चीन के समुद्री सुरक्षा प्रशासन के अनुसार ये चार समुद्रों में चल रहे सैन्याभ्यास तीन दिवसीय हैं जो कि 28 सितंबर से शुरू हो कर से 30 सितंबर बुधवार तक चलेंगे। दक्षिण चीन सागर, पूर्वी चीन सागर, बोहाई सागर के अतिरिक्त येलो सी के दक्षिणी हिस्से में भी लाइव-फायरिंग वाला अभ्यास किया जाएगा। सामान्य परिस्थियों में देखा गया है कि चीन अपनी भाड़े की सेना को प्रशिक्षित करने के लिए अलग-अलग मौकों पर सैन्य अभ्यास चलाता रहता है, परन्तु ऐसा पहली बार देखने में आ रहा है कि एक साथ चार सैन्याभ्यास चार समुद्री इलाकों में चीन के द्वारा किये जा रहे हैं जो दूसरों के लिये बाद में, भारत के लिए एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।

Tanuja

Advertising