OMG!यहां लाश से करवाई जाती है शादी

Sunday, Nov 20, 2016 - 05:27 PM (IST)

बीजिंग:दुनिया भर में अजीबोगरीब शादियों के बारे में सुना होगा।लेकिन एेसी शादी के बारे में आप पहली बार सुनेंगे।दरअसल चीन के ग्रामीण इलाकों में भुतिया शादी का प्रचलन है।इस खौफनाक शादी में दुल्हन की लाश को कब्रिस्तान से निकाल कर कुंवारे लड़के से शादी करवाई जाती है।

इस खौफनाक शादी में दुल्हन की लाश को कब्रिस्तान से निकाल कर कुंवारे लड़के से शादी करवाई जाती है।ये प्रथा चीन में 3000 सालों से चल रही है।लेकिन इस प्रथा की शिकार कब्र में दफन महिलाएं हो रही हैं।ऐसा इसलिए क्योंकि चीन में शादीशुदा मृत महिलाओं के शव की बोली लगाई जाती है।

एक रिपोर्ट के अनुसार एक मृत महिला के शव की कीमत 20 हजार डॉलर तक पहुंच गई है।लेकिन हाल में ही एक मृत महिला के परिजनों ने इस शादी के लिए लड़के वालों से करीब एक लाख 80 हजार युआन(18 लाख रुपए) लिए। इस प्रथा को चीन की सरकार गैरकानूनी घोषित कर चुकी है।लेकिन इसके बावजूद भी लोग चोरी छुपे इस भुतिया शादी को करवा रहे हैं।

Advertising