चीन: वेयरहाउस में लगी भीषण आग, 14 लोगों की मौत

Saturday, Jul 24, 2021 - 11:58 PM (IST)

इटरनेशनल डेस्कः चीन के जिलिन प्रांत में शनिवार को एक वेयरहाउस में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को दी। स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी दी है कि दुर्घटना जिलिन प्रांत की राजधानी चांगचुन में जिंग्यु हाई-टेक औद्योगिक विकास क्षेत्र में एक रसद गोदाम में हुई।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, आग में 14 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 26 घायलों में से 12 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं और अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Pardeep

Advertising