चीन में 3 अरब डॉलर विदेश भेजने वाला गिरोह बेनकाब

Saturday, Nov 25, 2017 - 02:44 AM (IST)

पेइचिंग: चीन की अर्थव्यवस्था से पूंजी के बाहर प्रवाह पर लगाम लगाने की देश की कोशिशों के बीच पुलिस ने 3 अरब डॉलर बाहर भेजने वाले गिरोह को बेनकाब करने का दावा किया है। 

इस संबंध में 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि उन पर चोरी के पहचान पत्रों की मदद से 20 प्रांतों में अवैध तरीके से खोले गए 148 बैंक खातों से धन की हेरा-फेरी करने का आरोप है। चीन के अधिकारी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से पूंजी के बाहर प्रवाह पर अंकुश लगाने के लिए विदेशी-मुद्रा विनिमय को लगातार नियंत्रित कर रहे हैं।
 

Advertising