चीन में पर्यटक नाव पलटने से 12 लोगों की मौत, 2 लोग गिरफ्तार

Sunday, Apr 14, 2024 - 06:45 PM (IST)

बीजिंग: उत्तरपूर्वी चीन में एक नदी में एक पर्यटक नाव के पलटने की घटना में 12 पर्यटकों की डूबने से मौत होने के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। चीन की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना शनिवार दोपहर को हेबेई प्रांत के तट के पास किनहुआंगदाओ शहर के बाहर हुई थी।

 

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार कुल 31 लोग इस हादसे में पानी में गिर गए थे। नाव स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बनाई गई थी और इसमें 'लाइफ जैकेट' या अन्य सुरक्षा उपकरण नहीं थे। 'लाइफ जैकेट' लोग पानी में डूबने के जोखिम को रोकने के लिए पहनते हैं। नाव के मालिक और संचालक को पकड़ लिया गया और दुर्घटना की जांच की जांच की जा रही है।  

Tanuja

Advertising