चीन में बढ़ रही बर्ड फ्लू से संक्रमित लोगों की संख्या

Sunday, Jan 01, 2017 - 01:25 PM (IST)

बीजिंग:दक्षिण चीन के जियांगशी प्रांत में स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक व्यक्ति में एवियन इन्फ्लूएंजा एच7एन9 से संक्रमित होने की पुष्टि के साथ ही एस मौसम में इससे संक्रमित होने वाले व्यक्तियों की संख्या17 हो गई है।  

समाचार एजेंसी शिंहुआ ने बताया कि प्रांतीय राजधानी नैनचांग के एक अस्पताल में 53 वर्षीय एक व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।चीन में सर्दी के इस मौसम में अब तक 17 लोग बर्ड फ्लयू से संक्रमित हुए जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है। चीन में 2013 से 2014 के बीच बर्ड फ्लू से 36 लोगों की मौत हो गई थी और कृषि क्षेत्र में इससे छह अरब डालर से अधिक का नुकसान हुआ था। अक्टूबर से चार प्रांतों में एक लाख 70 हजार से अधिक पक्षियों को मारा गया है। 
 

Advertising