चीन में लंबी दाढ़ी रखने और बुर्का पहनने पर लगा बैन

Saturday, Apr 01, 2017 - 01:05 PM (IST)

बीजिंग चीन ने मुस्लिम बहुल इलाके शिंगजियांग प्रांत में बुर्के, नकाब और लंबी दाढ़ी पर बैन लगा दिया है। इसके अलावा टीवी, रेडियो के इस्तेमाल सहित कुल 15 नए आदेश जारी किए गए हैं। यह सभी नियम राज्य में 1 अप्रैल से लागू कर दिए गए हैं।

 
जानकारी मुताबिक, ऐसा धार्मिक अतिवाद को खत्म करने के लिए किया जा रहा है। इसके अलावा अब किसी भी पब्लिक प्लेस पर महिला अपने चेहरे और पूरे शरीर को कवर करके नहीं जा पाएंगे। अगर कोई ऐसी कोशिश करेगा तो उसको रोक लिया जाएगा। कानून में यह भी कहा गया है कि लोग रेडियो, टीवी और दूसरी सार्वजनिक चीजों से परहेज नहीं कर सकते। 


बता दें कि मुस्लिमों में रेडिया और टीवी देखने से बचा जाता है। इतना ही नहीं, किसी दूसरे की धर्मनिर्पेक्षता में दख्ल करने वाले पर मुकदमा भी चलाया जाएगा।गौरतलब है कि 2014 में शिंगजियांग में बसों में दाड़ी वाले मुस्लिम पुरुषों और बुर्का पहनने वाली महिलाओं को बैन कर दिया गया था। शिंगजियांग में मुस्लिम आबादी को उइघर्स कहा जाता है। उइघर्स का यहां रहने वाले बहुसंख्यक चीनी लोगों से विवाद रहता है। विवाद के बाद भी चीन दावा करता है कि यहां अल्पसंख्यकों के कानूनी, सांस्कृतिक और धार्मिक अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Advertising