11 साल की छात्रा 5 महीने की प्रेग्नेंट, चौंका देगी असलियत

punjabkesari.in Sunday, Jan 28, 2018 - 10:57 AM (IST)

बीजिंगः चीन के स्कूल में एक बच्ची के साथ यौन शोषण का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूल का एक सिक्योरिटी गार्ड 11 साल की छात्रा का पिछले दो साल से शोषण कर रहा था। मामला तब सामने आया, जब वो 5 महीने की प्रेग्नेंट हो गई। उसकी फैमिली ने किसी तरह अबॉर्शन का इंतजाम किया। इधर, पुलिस ने आरोपी सिक्योरिटी गार्ड (50) को गिरफ्तार कर लिया है। 

 मागुटियन टाउन की छात्रा लेले स्कूल में पहली बार रेप का शिकार तब हुई थी, जब उसकी उम्र महज 9 साल थी। बच्ची के शोषण का शिकार होने का पता तब चला, जब उसकी मां उसे डॉक्टर के पास लेकर गई। इस महीने उसकी तबीयत  0ज्यादा बिगड़ी तो मां उसे चैकअप के लिए क्लीनिक लेकर गईं, जहां प्रेग्नेंट होने की बात सामने आई। 
 डॉक्टर ने लेले की मां को बताया कि उनकी बेटी 5 महीने की प्रेग्नेंट हैं। इतना ही नहीं, डॉक्टर ने पुलिस को भी बुला लिया। - बच्ची की फैमिली से जब पुलिस ने प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी मांगी, तो हर बार उनके अलग-अलग स्टेटमेंट सामने आए। 

पहले लेले की फैमिली ने बताया कि वो स्कूल के प्ले ग्राउंड में खेल रही थी। उसी दौरान स्कूल का एक सिक्योरिटी गार्ड उसे खींचकर सीढ़ियों पर ले गया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद लेले की फैमिली ने दावा किया कि स्कूल में उसका एक बार नहीं बल्कि कई बार रेप किया गया। स्कूल में पिछले दो साल से एक ही शख्स उसे अपना शिकार बना रहा। पुलिस  को अनुसार आरोपी लियु ने भी बच्ची से रेप का जुर्म  कबूल कर लिया है।  पुलिस ने बताया कि लेले अपने स्कूल की टॉप स्टूडेंट थी, लेकिन पिछले 2 साल से इस घटना के चलते वो काफी शांत रहने लगी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News