चीनः स्कूल में बच्चों पर हमला करने वाले किसान को मृत्युदंड

Monday, Jan 07, 2019 - 04:49 PM (IST)

बीजिंगः दक्षिण चीनी शहर में 2 साल पहले छोटे बच्चों के एक स्कूल में बच्चों पर चाकू से हमला करने वाले किसान को मृत्युदंड दे दिया गया। सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार गुआंगशी झुआंग क्षेत्र के स्कूल में बच्चों पर बेरहमी से हमला करने के दोषी यान पेंगन को बीते शुक्रवार को मृत्युदंड दे दिया गया।

जनवरी 2017 में यान चाकू लेकर बच्चों के स्कूल में पहुंचा और उसने 12 बच्चों पर हमला कर दिया। इनमें से चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। एक शिक्षक ने यान को रोकने की कोशिश की और मदद के लिएपुकारा, लेकिन वह घटनास्थल से फरार हो गया। बाद में उसने स्थानीय अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

चीन में स्कूली बच्चों को निशाना बनाकर चाकू से हमले की घटनाएं कोई असमान्य नहीं है। पिछले साल अक्टूबर में चाकू ली हुई एक महिला ने सिचुआन प्रांत में बच्चों के स्कूल में हमला कर 14 बच्चों को घायल कर दिया था

Tanuja

Advertising