Shocking! प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड से किया कई बार रेप, फिर कर दिया आग के हवाले(Pics)

Monday, Jan 18, 2016 - 01:26 PM (IST)

नई दिल्ली: एक लड़के ने अपनी बहन के साथ की गई घिनौनी हरकत का बदल लेने के लिए जो किया उसे जान आपके होश उड़ जाएंगे। साउथ वेल्स के न्यूपोर्ट में रहने वाले ल्यूक ग्रेंडर (18) नाम के इस लड़के की बहन के साथ एक शख्स ने साल 2011 में रेप किया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। उस समय ल्यूक की बहन निकिता आठ महीने की प्रेग्नेंट थी, बावजूद इसके कार्ल व्हांट नामक लड़के ने कई बार जबरदस्ती उसका रेप किया और उसे पीटा।

बताया जा रहा है कि आरोपी कार्ल ने निकिता से सेक्स के लिए कहा, लेकिन उसके मना करने पर उसने बाल पकड़कर उसे सीढिय़ों से नीचे घसीटा और फिर उसके साथ बरन रेप किया जबकि उस समय वह गर्भवती थी। इसके बाद कार्ल ने अपनी करतूत छुपाने के लिए निकिता और उसकी कोख में पल रहे बच्चे की हत्या करने के बाद घर को आग लगा दी। हालांकि, कार्ल को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और उसे 35 साल की सजा सुनाई गई।

लेकिन इस घटना से निकिता के भाई ल्यूक को गहरा सदमा लगा और उसने इसका बदला लेने के लिए 13 साल की कई मासूम बच्चियों के साथ कई बार बलात्कार किया। ल्यूक को गिरफ्तार करने के बाद जब उसने कोर्ट में अपनी बहन के साथ हुई घिनौनी हरकत की दास्तां सुनाई तो कोर्ट ने उसे सजा देने से इंकार करते हुए बरी कर दिया।

Advertising