पैसेंजर के कारण शिकागो से हांगकांग जा रहे विमान की आपात लैंडिंग

Monday, Nov 28, 2016 - 12:50 PM (IST)

शिकागो:यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा है कि शिकागो से हांगकांग जा रहे एक विमान को एक‘‘उपद्रवी यात्री’’ की वजह से 12 घंटे की उड़ान के बाद तोक्यो के नजदीक उतरना पड़ा।

शिकागो स्थित एयरलाइंस के प्रवक्ता चार्ल्स होबार्ट ने रविवार को बताया कि विमान 895 ने शिकागो के आे हारे अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से चीन के लिए कल उड़ान भरी थी लेकिन इसी बीच में ही तोक्यो के मुख्य हवाईअड्डों में से एक नारिता में उतरना पड़ा।उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।विमान में 241 यात्री और चालक दल के 15 सदस्य सवार थे।होबार्ट ने बताया कि विमान जापान से रवाना हो चुका है। 

Advertising