अमेरिका में निजी विमान क्रैश, सवार सभी लोगों की मौत

Saturday, Dec 01, 2018 - 02:22 PM (IST)

शिकागोः अमेरिका के इंडियाना राज्य में शुक्रवार को शिकागो जाने वाले एक निजी जेट विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद इसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि सेस्ना सिटेशन सी 525 नाम का निजी विमान का इंडियाना के क्लार्क क्षेत्रीय हवाई अड्डे से शिकागो मिडवे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने के बाद लगभग पूर्वाह्न 11:30 (स्थानीय समय) बजे हवाई यातायात रडार से संपर्क टूट गया।

घटनास्थल के पास  बोर्डन में  क्लार्क काउंटी शेरिफ जैमी नोएल ने  बताया कि विमान में तीन लोग थे। हवाई फोटो में वन्य क्षेत्र में फैले विमान के मलबे दिखाई दिए हैं, जिससे माना जा रहा है कि विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा होगा। क्लार्क काउंटी के अधिकारियों ने कहा कि इस मामले को जांच के लिए इंडियाना पुलिस एवं संघीय विमानन प्राधिकरणों को सौंप दिया गया है।

Tanuja

Advertising