नासा के लेजर उपकरणों को चंद्रमा तक लेकर जाएगा चंद्रयान-2

Tuesday, Mar 26, 2019 - 11:15 AM (IST)

वाशिंगटन: भारत का चंद्रमा मिशन चंद्रयान-दो अगले महीने प्रक्षेपित होने वाला है और वह नासा के लेजर उपकरणों को अपने साथ चंद्रमा तक लेकर जाएगा। अमरीकी अंतरिक्ष एजैंसी के अधिकारियों के मुताबिक इससे वैज्ञानिकों को चंद्रमा तक की दूरी का सटीक माप लेने में मदद मिलेगी। 

पिछले हफ्ते अमरीका के टैक्सास में हुए चंद्र एवं ग्रह विज्ञान सम्मेलन के दौरान नासा ने इस बात की पुष्टि की थी कि तैयार चंद्रयान-दो और इसराईली यान बेरेशीट, दोनों नासा के स्वामित्व वाले लेजर रैट्रोरिफ्लैक्टर अरै को साथ लेकर जाएंगे। 

Tanuja

Advertising