बेटी के बोल्ड वीडियो की सजा भुगत रहा है ये पिता

Tuesday, Jul 18, 2017 - 03:39 PM (IST)

नई दिल्ली: पिछले साल ऑनर किलिंग का शिकार बनी पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलूच के पिता मुहम्मद अजीम आज भी इसकी सजा भुगत रहे हैं। कंदील बलौच के 82 वर्षीय पिता का कहना है कि वह अपने गरीब माता पिता की पैसों से मदद किया करती थी जो वह अपने विवादित साधनों से अर्जित करती थी। उसकी मौत के बाद उसके माता पिता गरीबी के दुश्चक्र में फंस गए हैं। 

कंदील के पिता का कहना है कि किसी गरीब परिवार में कोई लड़की जन्म ना ले। कंदील उनकी बेटी नहीं थी बल्कि बेटा थी जो उन्हें न केवल वित्तीय ब्लकि भावनात्मक मदद भी पहुंचाती थी। कंदील अपने फेसबुक पोस्ट में बोल्ड वीडियो और तस्वीरें डालने को लेकर वह मशहूर हुई थी। परिवार की झूठी शान की खातिर उसके भाई ने पिछले साल उसकी हत्या कर दी थी। कंदील का असली नाम फौजिया अजीम था। उसके भाई वसीम पर उसकी हत्या का आरोप है। यह घटना 15 जुलाई 2016 की है।

Advertising