चलते-चलते सड़क में समा गईं दो महिलाएं, VIDEO देख रह जाएंगे shocked

Friday, Oct 26, 2018 - 04:53 PM (IST)

अंकाराः  अक्सर सोशल मीडिया पर कोई न कोई हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल होता रहता है। तुर्की से एक एेसा ही दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां सड़क पर चल रहीं दो महिलाएं अचानक उसके अंदर समा गईं। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। महिलाओं की पहचान डॉ. सुजन कुडै बालिक और नर्स ओजलेम डुयमज के रूप में हुई है।

वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिलाएं सड़क किनारे पेवमेंट पर चल रही थीं। फिर वो बात करने के लिए रुकती हैं। वो बात कर ही रही होती हैं कि जमीन अंदर धंस जाती है।  हादसा होते ही वहां मौजूद लोग उनकी मदद के लिए पहुंचते हैं। लोग दोनों महिलाओं को मलबे में से निकाल कर उन्हें अस्पताल ले जाते हैं। खबरों के अनुसार, महिलाओं को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी है। 

Isha

Advertising