बिल्लियों को मिली सरकारी नौकरी !

Thursday, Dec 15, 2016 - 05:11 PM (IST)

लंदनः आपने दुनिया बहुत से अजीबो-गरीब किस्से सुने होंगे लेकिन अब जो बताने जा रहे हैं ये आपको हैरान कर देगा क्योंकि जहां एक तरह पढ़े लिखे इंसान बेरोजगार घूम रहे हैं वही बिल्लियों को सरकारी नौकरी मिल रही हैं।आलम ये है कि इन बिल्लियों की वजह से इंसानों को नौकरी के लाले पड़ गए हैं। 

ये नौकरी ब्रिटिश सरकार ने अपने कैबिनेट कार्यालय के लिए निकाली है। दरअसल, ब्रिटिश सरकार चूहों से बेहद परेशान हैं। कैबिनेट से चूहों को भगाने के लिए बकायदा बिल्लियों की नियुक्ति की गई है। यहां की सरकार ने अब तक इवी और ऑसी नाम की 2 बिल्लियों को नियुक्त किया है।

इनका ये नाम रखने के पीछे भी दिलचस्प कारण है। इवी का नाम लोकसेवा की पहली महिला स्थायी सचिव डैम इवलिन शार्प के नाम पर रखा गया है जबकि ऑसी का नामकरण शीर्ष सिविल सर्वेंट ईसीबी ऑस्मोदर्ली के नाम पर किया गया है। ब्रिटिश सरकार के कार्यालयों में चूहों के उत्पात से निपटने के लिए बिल्लियों को तैनात किया गया है। सरकारी मंत्रालय ने भी इन भर्तियों की पुष्टि कर दी है।

Advertising