इस बिल्ली के हैं दो मुंह, तीन आंखे, लोग मान रहे हैं भगवान का अवतार, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Monday, Jan 01, 2018 - 05:31 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। इन दिनों भी एक बिल्ली सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये कोई साधारण बिल्ली नहीं है। इसके दो मुंह, तीन आंखें और दो नाक हैं। इस बिल्ली का नाम बेट्टी बी रखा गया है। इसका जन्म 12 दिसम्बर को हुआ है। कहा जाता है कि आमतौर पर ऐसे जन्म लेने वाले जीव अधिक दिनों तक जिंदा नहीं रह पाते लेकिन ये बिल्ली सही सलामत है। 

सोशल मीडिया पर हुई वायरल
खबर के मुताबिक, साउथ अफ्रीका में पैदा हुई इस बिल्ली को खाना खिलाना काफी कठिन होता है। इसे ट्यूब के जरिए हर 2 घंटे में खाना खिलाना पड़ता है। इसको बचाने वाले व्यक्ति ने बिल्ली की छोटी से छोटी चीजों का ध्यान रखा। उनका कहना है कि उसके अंदर अच्छे से दूध नहीं पहुंच पा रहा है। जिसके बाद वो काफी संघर्ष कर रही है। दूध के अंदर जाते ही वो उल्टी कर देती है लेकिन मैंने सोचकर रखा है कि मैं इसे जिंदगी जीने के लिए हर मुमकिन कोशिश करूंगा। सोशल मीडिया पर इस बिल्ली को काफी पसंद किया जा रहा है। कई लोग इसे असली शेर मान रहे हैं तो कोई इसे भगवान का अवतार मान रहा है। लोग इसकी तस्वीरें और वीडियो काफी शेयर कर रहे हैं।  

Advertising