भारतीय मूल के लड़के के साथ हुआ चमत्कार, 500 फुट नीचे गिरने के बाद भी बाल-बाल बचा

Friday, Jan 03, 2020 - 11:03 AM (IST)

वाशिंगटन: कनाडा निवासी भारतीय मूल का 16 वर्षीय एक पर्वतारोही अमरीका के तटीय राज्य ओरेगन की सबसे ऊंची पर्वत चोटी ‘माऊंट हुड’ से 500 फुट गिरने के बाद भी चमत्कारिक तरीके से बच गया। सी.एन.ए. से जुड़े के.ए.टी.यू. चैनल की खबर के अनुसार कनाडा के सुर्रे निवासी गुरबाज सिंह मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ पर्वतारोहण कर रहा था। यह उसका 90वां पर्वतारोहण प्रयास था। इसी दौरान बर्फ पर उसका पैर फिसल गया और वह पर्वत के ‘द पीयर्ली गेट्स’ नामक हिस्से से ‘डेविल्स किचन’ क्षेत्र में गिर गया। 

गुरबाज इस खतरनाक हादसे में बच गया। उसकी एक टांग जरूर टूट गई। बचाव और तलाश कर्मियों के एक दल ने लगभग 10,500 फुट की ऊंचाई पर फंसे गुरबाज को बचाया। इस अभियान में काफी समय लगा। ‘माऊंट हुड’ अमरीका के ओरेगन प्रांत की सर्वोच्च पर्वत शृंखला है। अमरीकी वन सेवा के अनुसार यह देश की बर्फ  से ढकी ऐसी पर्वत शृंखला है जहां सबसे ज्यादा लोग पर्वतारोहण करने पहुंचते हैं। गुरबाज के पिता रिशमदीप सिंह ने कहा, ‘‘उसने (गुरबाज) सोचा कि कहीं तो रुक जाएगा। 

Anil dev

Advertising