महिला ने दो तरह के ड्रिंक पीने के लिए करवा लिए जीभ के 2 टुकड़े  (Video)

Tuesday, May 17, 2022 - 02:25 PM (IST)

न्यूयार्कः दुनिया में लोग अपने शौक पूरे करने के लिए किसी भी हद से गुजर जाते हैं। ऐसा ही एक नया मामला अमेरिका में सामने आया है जहां शरीर में परिवर्तन कराने की शौकीन महिला ने अपनी जीभ के 2 टुकड़े करवा लिए । ऐसा करके  अब वह एक साथ अलग-अलग चीजों का स्वाद ले रही हैं।

 कैलिफ़ोर्निया की रहने वाली ब्रायना मैरी शिहादेह एक ड्रेडलॉक कलाकार हैं, जिन्हें शरीर में बदलाव का शौक है, उन्होंने ऑपरेशन के जरिए अपनी जीभ के दो टुकड़े करा लिए हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🌼Flower🌼 (@flower.friendly)

अपनी इस कोशिश की वजह से वह अब एक ही समय में दो अलग-अलग चीजों का स्वाद ले सकती है। ब्रायना इस शौक की वजह से काफी फेमस हो चुकी हैं, इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख 28 हजार फॉलोवर हो चुके हैं। 

अपनी जीभ को बीच से डिवाइड करने के बाद ब्रायना अब एक ही समय में दो अलग - अलग चीजों का टेस्ट ले सकती हैं। ब्रायना ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। ब्रायना उस वीडियो में एक ही समय में स्प्राइट (सॉफ्ट ड्रिंक) और पानी पीने की कोशिश करती दिख रही हैं 

Tanuja

Advertising