कुत्ते से डर कर भागी महिला तो मालिक ने काट लिया हाथ

Tuesday, Jan 08, 2019 - 11:36 AM (IST)

न्यूयार्कः अमेरिकामें अजीब हादसा सामने आया है। हैरान करने वाली घटना कैलीफोर्निया में हुई जहां एक महिला को कुत्ते के मालिक ने हाथ पर काट लिया, जिसके कारण उसको हिरासत में ले लिया गया।। यह जानकारी द ईस्ट बे रीजनल पार्क डिस्ट्रिक्ट पुलिस डिपार्टमेंट ने अपने स्टेटमेंट में दी। खबर के मुताबिक महिला गुरुवार को ऑकलैंड रीजनल पार्क में जॉगिंग करने गई थी।

वहां एक कुत्ते ने अटैक करने की कोशिश की। महिला ने कुत्ते से बचने के लिए स दौड़ना शुरू किया तो कुत्ते ने भी महिला का पीछा किया। इस बीच महिला ने बचने के लिए पेपर स्‍प्रे करने की कोशिश की तो उसी वक्त कुत्ते का मालिक आ गया और उसके ऊपर चढ़ गया। यही नहीं इसके बाद कुत्ते के मालिक ने महिला के हाथ पर काट भी दिया। कुत्ते के मालिक ने काटने के साथ-साथ उसपर वार भी किया, जिससे महिला को चोटें भी आई हैं।

कुत्ते के मालिक का नाम अलमा काडवालाडर (19) बताया जा रहा है जिसे डबलिंग के सैंटा रीटा जेल में रखा गया है। लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और वो फिलहाल जेल में ही है.' ये खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।सोशल मीडिया यूजर्स की मांग है कि अटैक करने वाले को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

Tanuja

Advertising