जनमत संग्रहः कैलेडोनिया को नहीं चाहिए फ्रांस से आजादी

Monday, Nov 05, 2018 - 02:35 PM (IST)

नोमियाः फ्रांस शासित न्यू कैलेडोनिया प्रशांत क्षेत्र के द्वीपवासियों ने एक जनमत संग्रह में फ्रांस के साथ जुड़े रहने के लिए स्वतंत्रता के विकल्प को खारिज कर दिया है।  अंतिम गणना में 56.4 प्रतिशत लोगों ने फ्रांस के मुख्य भूभाग से 18,000 किलोमीटर दूर स्थित न्यू कैलेडोनिया की स्वतंत्रता के प्रस्ताव  परये फैसला दिया। 

रविवार को 80.63 प्रतिशत लोग इस जनमत संग्रह का हिस्सा बने थे। राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में अत्याधिक गर्व के साथ कहा कि हमने साथ मिलकर यह ऐतिहासिक कदम उठाया।’’      साथ ही उन्होंने कहा कि यह,फ्रेंच गणराज्य, उसके भविष्य और उसके मूल्यों में भरोसे का संकेत था।’’

विश्व के ज्ञात निकल भंडारों में से 25 प्रतिशत निकल इस द्वीप पर मौजूद है। निकल इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का एक अहम भाग होता है। यह द्वीप फ्रांस के लिए प्रशांत क्षेत्र में पकड़ बनाए रखने के लिहाज से भी अहम है जहां चीन धीरे-धीरे प्रभावशाली हो रहा है।        

Tanuja

Advertising