उत्तरी पेरू में खाई में गिरी बस, 25 लोगों की मौत
punjabkesari.in Sunday, Jan 29, 2023 - 10:51 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः उत्तरी पेरू में शनिवार को एक यात्री बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरिआंका टूर्स की बस राजधानी लीमा से इक्वाडोर सीमा के पास पेरू के तटीय रेगिस्तान पर स्थित तुंबस शहर की ओर जा रही थी।
अधिकारियों के मुताबिक, रविवार तड़के हुई इस दुर्घटना में बस में सवार कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार, हादसे में घायल कुछ यात्रियों की हालत गंभीर है, ऐसे में मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
उन्होंने कहा कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। पेरू के अभियोजक कार्यालय का कहना है कि तेज गति और लापरवाह तरीके से वाहन चलाना पेरू में सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों में शुमार है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हंगरी, पुर्तगाल सहित पांच देशों के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए

देवऋषि कात्यान के घर पैदा हुई थी देवी कात्यानी, ऐसे हुआ था मां दुर्गा के छठे स्वरुप का जन्म

दक्षिण चीन सागर में पहुंचा अमेरिकी युद्धपोत, चीन ने दी ‘‘गंभीर परिणाम'''' की धमकी

भारत और इराक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई