नेपालः बस नदी में गिरी, 11 की मौत

Saturday, Jun 17, 2017 - 05:15 PM (IST)

काठमांडूः नेपाल की कर्णाली नदी में यात्री बस गिरने से बस में सवार 35 यात्रियों में से 11 की मौत हो गई। 16 यात्री घायल हो गए, जिनका उपचार नेपालगंज अस्पताल में जारी है।

घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस निरीक्षक एकेन्द्र खड़का ने बताया कि कालिकोट से महेन्द्रनगर जाने के दौरान बस नेनाल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिनमें 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल 16 यात्रियों में से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
 

Advertising