खाई में गिरी बस,  12 पुलिस कर्मियों की मौत

Wednesday, Dec 21, 2016 - 05:40 PM (IST)

लिमा: पेरू में एक बस एक गहरी खाई में गिर गई, जिसके कारण उसमें सवार 12 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए।

समाचार एजैंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, क्षेत्रीय स्वास्थ्य प्रमुख जॉर्ज पोंस ने आर.पी.पी. नोटिसियस रेडियो को बताया कि घायल अधिकारियों में से 5 को हैलीकॉप्टर द्वारा कास्को शहर के अस्पताल ले जाया गया है। पेरू के राष्ट्रपति प्रेडो पाब्लो कुजिंस्की ने हादसे में मारे गए पुलिस कर्मियों की मौत पर शोक व्यक्त किया है

Advertising