चीन में इमारत ढहने से 5 की मौत

Sunday, Dec 04, 2016 - 02:13 PM (IST)

बीजिंग : पूर्वी चीन के शानदोंग प्रांत में एक कारखाने की इमारत ढहने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गये।   पुलिस ने बताया कि जिनान शहर के बाईगुदुई गांव में कल हुई  दुर्घटना के समय 9 लोग इमारत के मलबे के नीचे दब गए थे।

यह इमारत एक निजी कारखाने की थी और इसकी मुरम्मत की जा रही थी। बचाव कर्मियों ने अभी तक मलबे से 7 लोगों को बचाया, जिनमें से 3 की मौत हो चुकी थी। जबकि अन्य 4 गंभीर रूप से जख्मी हो गए।  उन्होंने बताया कि बचाव कार्य समाप्त होने के बाद शेष 2 व्यक्तियों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने घटना के जिम्मेदार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।  

Advertising