सनकी युवक ने ट्रेन के सामने महिला को दिया धक्का, CCTV कैमरे में कैद हुई दिल दहला देने वाली यह घटना

Monday, Jan 17, 2022 - 05:53 PM (IST)

 ब्रसेल्स:  बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स के मेट्रो स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दरअसल, यहां के मेट्रो स्टेशन पर एक सनकी व्यक्ति ने सामने खड़ी एक महिला को प्लेटफार्म से चलती ट्रेन के आगे धक्का दे दिया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि, सतर्क मेट्रो ड्राइवर ने  मौके पर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उस महिला की जान बचा ली। 
 
घटना रोजियर मेट्रो स्टेशन का जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही ट्रेन आने लगती है एक सनकी व्यक्ति अपने सामने खड़ी एक महिला को धक्का मार देता है जिससे वह रेल ट्रेक पर गिर जाती है उधर प्लेटफॉर्म पर आ रही ट्रेन ने ऐन मौके पर  इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उस महिला की जान बचा ली।  
 

वहीं, महिला को धक्का देने के बाद आरोपी युवक वहां से भाग गया। हालांकि, उसे दूसरे मेट्रो स्टेशन पर हत्या का प्रयास करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद महिला और मेट्रो ड्राइवर दोनों सदमे में आ गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।  
 
 

 

Anu Malhotra

Advertising