59 की महिला ने 26 के लड़के से की लवमैरिज, हुआ एेसा दर्दनाक अंत ! (pics)

Wednesday, Jun 28, 2017 - 12:51 PM (IST)

अहुंगालाः बुढ़ापे में किसी महिला ने एक जवान लड़के के साथ लवमैरिज की लेकिन उसका अंत इतना भयानक और दर्दनाक होगा, शायद उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। श्रीलंका में शादी के लिए पहुंची ये ब्रिटिश महिला खुद को अब ठगा सा महसूस कर रही है। अब न तो उसकी शादी बची है और न ही जिंदगी भर की जमा पूंजी।  डायने डी (59) जोयसा को श्रीलंका के प्रियांजन (26) से प्यार हो गया था। वो अपना सबकुछ बेचकर श्रीलंका आ गईं और उस लड़के से शादी कर ली।

शादी के बाद उन्हें पता चला कि लड़के ने ये शादी सिर्फ पैसों के लिए की थी और इसी पैसे के चक्कर में उसकी जान भी चली गई।  डायने 6 साल पहले श्रीलंका में हॉलिडे पर आई थीं, जहां होटल वर्कर प्रियांजन से पहली बार उनकी मुलाकात हुई और प्यार हो गया। वो ब्रिटेन की एडिनबर्ग सिटी काउंसिल में पूर्व कस्टमर सपोर्ट वर्कर थीं। 7 महीने पहले शादी के लिए वो दोबारा श्रीलंका पहुंची।  यहां आने से पहले उन्होंने स्कॉटलैंड में अपना मकान बेच दिया था और पूरे 82 लाख रुपए की रकम प्रियांजन को सौंप दी थी। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मुझे ये समझ जाना चाहिए था कि ये सब पैसों के लिए हो रहा है। जब से यहां आई थी उसे हर वक्त पैसा चाहिए होता था। 

डायने ने बताया कि मेरी फैमिली और दोस्त मेरे रिलेशनशिप को लेकर बहुत परेशान थे, लेकिन मैं ही उन्हें गलत साबित करना चाहती थी।  उन्होंने कहा कि मेरे कोई भी दोस्त शादी के आइडिया को लेकर खुश नहीं थे, लेकिन मैं प्रियांजन से प्यार करती थी और मुझे लगा वो भी मुझे प्यार करता है। डायने ने कहा कि इस तरह मैंने कभी किसी को प्यार नहीं किया, जैसा कि प्रियांजन को किया। वो भी हमेशा मुझसे प्यार दिखाता था और मुझे यहां लाने के लिए बेताब था। - वो कहती हैं कि मैं अब भी रोज उसके बारे में सोचती हूं, जबकि पिछले ही महीने उसके एक दोस्त के घर उसका मर्डर हो गया। 


डायने ने कहा कि मुझे लगता है कि प्रियांजन का मर्डर उसी शख्स ने किया, जो उसे पैसों के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। डायने को अपने श्रीलंका वापस लौटने पर बहुत पछतावा है। वो बहुत अकेली हो चुकी हैं और स्कॉटलैंड वापस लौटना चाहती हैं, लेकिन उनके पास ज्यादा पैसे नहीं बचे हैं।  डायने ने बताया कि शादी के बाद उसकी लाइफ कैदी के जैसी हो गई थी। उसेघर से बाहर जाने तक की छूट नहीं थी।



 उसेने बताया कि हसबैंड ने उसे कह रखा था कि सड़क पर बहुत सारे कुत्ते हैं और यहां बहुत से पागल लोग भी रहते हैं इसलिए अकेले बाहर मत जाना। डायने को इस बात का भी शक है कि प्रियांजन की पहले से एक पत्नी है, जिससे मिलने वो जाता रहता था। उसने प्रियांजन का मैरिज सर्टिफिकेट देखा था, जिसमें 18 साल की लड़की से उसकी शादी होने का जिक्र था, लेकिन प्रियांजन ने उसे अपने भाई का बता दिया था। डायने कहती है कि वो कई बार रात में घर नहीं आता था। तब वो शायद अपनी पहली पत्नी के पास ही जाता था।

Advertising