ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का 99 की उम्र में निधन

Friday, Apr 09, 2021 - 04:58 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क:  ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल में निधन हो गया है। पिछले महीने ही उनका हृदय संबंधी रोग का इलाज हुआ था, जिसके बाद उन्हे अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी।

जनवरी माह में बकिंघम पैलेस द्वारा आधिकारिक रूप से क्वीन एलिज़ाबेथ और उनके पति प्रिंस फिलिप द्वारा कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज लिए जाने की जानकारी दी गई थी। ये भी कहा गया था कि वे वैक्सीन के दूसरे डोज के बारे में अलग से कोई एलान नहीं करेंगे। 

ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के नाम से जाने जाने वाले फिलिप 2017 में अपने सार्वजनिक कर्तव्यों से सेवानिवृत्त हो गए थे और वह सार्वजनिक तौर पर कभी-कभार ही नजर आते हैं। लॉकडाउन के दौरान वह लंदन के पश्चिम में स्थित विंडसर कैसल में महारानी के साथ रह रहे थे।

vasudha

Advertising