सौतन को फेसबुक पर ऐसा भद्दा कमैंट करने पर 2 साल जेल, लगेगा 45 लाख जुर्माना

Thursday, Apr 11, 2019 - 10:55 AM (IST)

 

दुबई/लंदनः संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में एक महिला अपनी सौतन को घटिया कमैंट करने पर फंस गई। पूर्व पति की नई बीवी को फेसबुक पर घोड़ी कहने के कारण ब्रिटिश महिला को दो साल कैद की सजा मिली है। साथ ही अपने पूर्व पति को 'इडियट' भी बताया था। अपने पूर्व पति के अंतिम संस्कार से लौट रही लालेह शाहर्वेश (55) को दुबई के एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया।

दरअसल, महिला ने वर्ष 2016 में अपने पूर्व पति द्वारा फेसबुक पर साझा की गई दूसरी शादी की तस्वीर पर दो टिप्पणियां की थीं। तीन साल बाद आए अदालत के फैसले में उसे दो साल कैद की सजा सुनाई गई। साथ ही 50 हजार दिरहाम (संयुक्त अरब अमीरात मुद्रा) यानी लगभग 45 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। महिला को उनकी 14 साल की बेटी के साथ दुबई में गिरफ्तार किया गया।

महिला के पूर्व पति की दूसरी पत्नी ने तीन साल पुराने फेसबुक पोस्ट को लेकर शिकायत कर दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन की रहने वाली लालेह शरावेश (55) और उसके पूर्व पति की शादी 18 साल पहले हुई थी। शादी के बाद वह 8 महीने तक संयुक्त अरब अमीरात में रुकी थी। अपनी बेटी के साथ महिला ब्रिटेन लौट गई और उसका पति संयुक्त अरब अमीरात में ही रुक गया, जिसके बाद इनका तलाक हो गया। लालेह ने पूर्व पति की पत्नी को 'घोड़ी' कहा था। करीब एक डेमहीने पहले गिरफ्तारी के बाद महिला को जमानत दे दी गई, लेकिन अगले हफ्ते उन पर 45 लाख रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लालेह अपने पूर्व पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए UAE आई थीं। फेसबुक पर एक तस्वीर से महिला को अपने पूर्व पति की दूसरी शादी कर लेने का पता चला। महिला ने उन तस्वीरों पर फारसी में दो टिप्पणियां की, जिसमें से एक था कि मूर्ख! तुमने इस घोड़ी के लिए मुझे छोड़ दिया, मुझे आशा है कि तुम धरती में समा जाओगे। तभी लालेह को पता चला कि पूर्व पति की दूसरी पत्नी ने पुराने फेसबुक पोस्ट को लेकर शिकायत कर दी है। लालेह की बेटी को ब्रिटेन लौटने की इजाजत दे दी गई, लेकिन उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया और देश छोड़ने पर रोक लगा दी गई।

Tanuja

Advertising