नर्स ने अस्पताल में मार डाले 8 नवजात

Thursday, Nov 12, 2020 - 12:48 PM (IST)

लंदनः इंग्लैंड में एक नर्स की हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां एक अस्पताल में ब्रिटिश महिला स्वास्थ्यकर्मी ने 8 नवजात बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। यही नहीं उस पर 10 अन्य लोगों को मारने का आरोप लगा है, लेकिन नर्स ने इन आठ नवजात को क्यों मारा इस बारे में कोई भी सूचना नहीं है।आरोपी  महिला नर्स  को गिरफ्तार कर लिया गया  है। उसे आज कोर्ट में  पेश किया जाएगा। 

 

लूसी लेबी (30) नामक नर्स ने साल 2015 और 2016 के बीच द काउंटेस ऑफ चेस्टर अस्पताल में नवजात यूनिट में नवजात की मौत का आरोप लगा है। इससे पहले भी लूसी लेबी को गिरफ्तार किया जा चुका है,लेकिन जांच के बाद उसे रिहा कर दिया गया था।

 

नर्स की गिरफ्तारी के बाद चेशायर पुलिस के डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर पॉल ह्यूजेस ने कहा  कि वे लंबे समय से इस मामले की गुत्थी सुलझाने में लगे थे कि आखिर  नवजात यूनिट में  बच्चों की मौत क्यों और कैसे हो रही है।   उन्होंने कहा कि वे इस संवेदनशील मामले पर बहुत मेहनत कर रहे हैं  जल्दी जल्द पता लगाएंगे  कि नर्स ने बच्चों  को क्यो मारा।

Tanuja

Advertising