रूस पर प्रतिबंध कड़े करने को लेकर ब्रिटिश विदेश मंत्री ने कही ये बात

Thursday, Jan 27, 2022 - 05:35 AM (IST)

लंदनः ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज़ ट्रस ने बुधवार को कहा कि ब्रिटेन आगामी दिनों में रूस के खिलाफ प्रतिबंध कड़े करने के लिए विधेयक पेश करेगा। ट्रस ने स्काई न्यूज ब्रॉडकास्टर को बताया, ‘‘हम अपने प्रतिबंधों को सख्त बनाने के लिए नए कानून लाएंगे ताकि हम रूस की अधिक कंपनियों और व्यक्तियों को निशाना बना सकें। हम अगले कुछ दिनों में इसे पेश किया जाएगा।'' 

उन्होंने सोमवार को स्काई न्यूज के एक टीवी कार्यक्रम में कहा कि ब्रिटेन ने रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों का ‘‘एक मजबूत पैकेज'' तैयार किया था। वह यूक्रेनी संकट के आगे बढ़ने की स्थिति में इसका उपयोग करने के लिए तैयार है। 

जब उनसे पूछा गया कि क्या ब्रिटेन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के सुझाव के अनुसार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ व्यक्तिगत प्रतिबंध लगाएगा, तो उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी भी संभावना को खारिज नहीं कर रहे हैं।'' 
 

Pardeep

Advertising