मार्कीट से रॉयल किचन तक Royal Wedding का खुमार, होगा सीधा प्रसारण ( रोमांचित कर देंगी तस्वीरें)

Friday, May 18, 2018 - 12:12 PM (IST)

लंदनः ब्रिटेन के शाही परिवार में महारानी एलिजाबेथ के पोत्र हैरी और अमरीकी टीवी स्टार मेगन मर्केल की होने वाली शाही शादी का खुमार सिर चढ़ कर बोल रहा है। शनिवार यानी 19 मई  को होने वाली इस शादी की मार्कीट से रॉयल किचन तक की  तैयारियां खूब रोमांचित कर रही हैं।

दोपहर के समय शुरू होने वाली शादी का टीवी पर सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

ये शादी ब्रिटेन के विंडसोर कैसल में होने वाली है जो 1000 साल से ब्रिटिश शाही परिवार का महल रहा है। इस शाही शादी और रिसेप्शन समारोह में बड़े-बड़े सेलेब्रिटी के शामिल होने की उम्मीद है। शाही समारोह में दुनियाभर से 40 किंग को आमंत्रित किया गया है।

शादी में  करीब 600 मेहमानों शामिल होने की उम्मीद है.शादी । इस समारोह के दौरान करीब 250 से अधिक ब्रिटिश सशस्त्र बल के सदस्य होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शादी के बाद 2  रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।  

पहला रिसेप्शन सेंट जॉर्ज हॉल में होगा, जिसमें करीब 800 मेहमानों के रुकने की क्षमता है और दूसरे का वेन्यू फाइनल नहीं है।  लेकिन उसमें प्रिंस हैरी के लगभग 200 ख़ास मेहमान शामिल होंगे।

कुछ दिन पहले फ्रांस दौरे पर गए हैरी के पिता प्रिंस चार्ल्स ने कहा था कि ये समारोह बेहद ख़ास होने वाला है।ये दिन सभी के लिए बेहद यादगार होगा। 

जाने रॉयल जोड़े के बारे में खास बातें
बता दें कि 33 वर्षीय हैरी पूर्व आर्मी ऑफिसर हैं। 2016 में एक ब्लाइंड डेट पर वो मेगन से पहली बार मिले थे।


36 वर्षीय मेगन ने कहा कि वो इस रॉयल डेट के बारे में थोड़ी बहुत जानती थी जबकि हैरी ने कहा कि उन्होंने कभी भी मेगन के बारे में नहीं सुना था न ही उनकी कोई टीवी सीरियल देखी थी। ये लव एट फर्स्ट साइट था।

बताया जाता है कि सिर्फ दो बार डेट करने के बाद ही हैरी ने मेगन को एक स्पैशल हॉलीडे पर जाने के लिए ऑफर दे दिया था। मर्केल अमरीकी पिता और अफ्रीकन-अमरीकन अश्वेत माता की बेटी हैं।

अब बात करते हैं ब्रिटेन के रॉयल किचन के अंदर की जहां प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की शाही शादी की तैयारियां चल रही हैं। रॉयल किचन कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई हैं जिसमें शैफ खास डिशिज तैयार करते दिखाई दे रहे हैं। 

उनके माता-पिता अब तलाक ले चुके हैं।दोनों मर्केल की शादी में मौजूद रहेंगे। मर्केल लॉस एजेंलिस से संबंध रखती हैं और 2002 में उन्होंने अमरीकन टीवी में डेब्यू किया था।

 

 

Tanuja

Advertising