ब्रिटेन ने 63 रूसी व्यक्तियों और संस्थाओं पर लगाए प्रतिबंध

Wednesday, May 04, 2022 - 10:06 PM (IST)

लंदनः ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज़ ट्रस ने बुधवार को 63 रूसी व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की, जिसमें रूसी मीडिया कंपनियां और उनके कर्मचारी शामिल हैं। सीएनएन की रिपोर्ट अनुसार, यूक्रेन में रूसी सेना के साथ जुड़े रूसी संवाददाता (पत्रकार) और कई रूसी मीडिया संस्थान इस प्रतिबंध में शामिल हैं। 

टेक एवं डिजिटल अर्थव्यवस्था मंत्री क्रिस फिलिप ने कहा,‘‘बहुत लंबे समय से आरटी और स्पूतनिक ने यूक्रेन पर पुतिन के आक्रमण को सही ठहराया है।‘‘ उन्होंने कहा,‘‘इन चैनलों का प्रसारण पहले ही ब्रिटेन में बंद कर दिया गया है और हमने किसी को भी इनके साथ व्यापार करने से रोक दिया है। अब हम उनके झूठ के प्रसार को रोकने के लिए उनकी वेबसाइटों, सोशल मीडिया और ऐप्स पर प्रतिबंध लगााने के लिए आगे बढ़े हैं।‘‘ 

Pardeep

Advertising