ब्रिटेन में भारतीय दंपती के लिए यूं खास बन गया साल 2017 !

punjabkesari.in Tuesday, Jan 03, 2017 - 07:04 PM (IST)

लंदनः ब्रिटेन में 2017 में जन्मा पहला बच्चा एक भारतीय दंपती का है। समाचार पत्र डेली मेल ने सोमवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि भारतीय महिला भारती देवी (35) ने नया साल शुरू होने के ठीक एक मिनट बाद (शनिवार रात 12.01 बजे) एलिना कुमारी को जन्म दिया। भारती देवी एक गृहणी हैं। उनके पति का नाम अश्वनी कुमार है। दोनों का एक 2 साल का बेटा भी है।

भारती को 31 दिसंबर को बर्मिंघम स्थित सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भारती ने बताया यह सोचना वास्तव में बहुत रोमांचक है कि 2017 में ब्रिटेन में सबसे पहले मैंने बच्ची को जन्म दिया है। जब वह बड़ी होगी तो उसे बताने के लिए यह निश्चित रूप से बेहद खास होगा।" सेल्स असिस्टेंट के रूप में कार्यरत अश्वनी ने कहा यह सोचना आश्चर्यजनक है कि वह पूरे साल पहली बच्ची के रूप में जानी जाएगी।   साल 2017 अब हमारे लिए अधिक खास हो जाएगा। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News