दुल्हन ने दिया दूल्हे काे एेसा सरप्राइज, जिंदगी भर नहीं भूलेगा!

Friday, Jul 28, 2017 - 12:05 PM (IST)

नई दिल्लीः हर दूल्हे को उस पल का इंतजार रहता है, जब वह अपनी दुल्हन की पहली झलक देखें। लेकिन अगर यही पल किसी दूल्हे के लिए डरावना साबित हाे जाए, ताे कैसा लगेगा। साेशल मीडिया पर इन दिनाें एक एेसे ही कपल की तस्वीरें वायरल हाे रही हैं, जाे बड़ी बैचेनी से सूट-बूट पहनकर, हाथ में फूलों का गुलदस्ता लेकर अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा था। तभी पीछे से उसे किसी की आहट सुनाई देती है। जब वह मुड़कर देखता है, ताे दंग रह जाता है।

उसके पीछे एक टी-रेक्स (एक तरह का जानवर जो विलुप्त हो चुका है) था। हालांकि राहत की बात ये रही कि वो असली नहीं बल्कि एक कॉस्ट्यूम था।

वह उसके पास जाता है कि तभी उसे कॉस्ट्यूब की जिप खोलने के लिए किसी की आवाज सुनाई देती है। चेन खोलते ही उसके सामने उसकी दुल्हन हाेती है।

वह प्यार से दुल्हन के माथे को चूम लेता है। इस पल को यादगार बनाने के लिए दोनों कई तस्वीरें भी खिंचवाते हैं। 

Advertising