स्लिम रहने में मददगार है ब्रैस्ट फीडिंग

Saturday, Jan 05, 2019 - 01:52 PM (IST)

लंदन: स्लिम रहने में ब्रैस्ट फीडिंग बहुत ही मददगार है। द जर्नल ऑफ वुमन्स हैल्थ के अनुसार जो महिलाएं 6 महीने तक स्तनपान कराती हैं, उनकी कमर का साइज उन महिलाओं की तुलना में 2 इंच कम होता है, जो इससे कम समय स्तनपान कराती हैं।

यह आंकड़ा 678 महिलाओं के अध्ययन पर आधारित है, जिनके बारे में बच्चे को जन्म देने के 11 साल बाद तक जानकारी हासिल की जाती रही। इस अध्ययन से यह पता चलता है कि स्वास्थ्य के लिए स्तनपान कराने के दूरगामी फायदे हैं। यह जहां मां के स्वास्थ्य को ठीक रखने में मददगार होता है वहीं बच्चों को भी अंदरूनी तौर पर मजबूत बनाता है।

Tanuja

Advertising